अशोक नगर: पुलिस ने रात्रि गश्त में सूने मकान में चोरी से पहले एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा, फरार आरोपी पर ₹5000 का इनाम
अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस की तत्परता से चोरी की वारदात को विफल कर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।