औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक महिला के साथ गांव के तीन लोगों ने की मारपीट
दिबियापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी महिला के साथ मामूली बात को लेकर गांव के तीन लोगों ने मारपीट की है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।