औरैया: कोतवाली क्षेत्र के सत्ती तालाब के समीप नगरपालिका परिषद की गाड़ी ने नसेनी ऑटो को टक्कर मारी, दो बच्चे हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के सत्ती तालाब के समीप शुक्रवार करीब 2 बजे नगरपालिका की गाड़ी खड़ी थी जिसमें नसेनी लदी हुई थी उसी समय ऑटो में बैठे दो बच्चे सौम्या व अभी नसेनी लगने की वजह से चोटिल हो गए। राहगीरों के द्वारा उन्हें औरैया के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।