औरैया: शहर के मोहल्ला महावीरगंज में बरसों से खराब पड़ी सड़क का हुआ निर्माण, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
शहर के मोहल्ला महावीर गंज में एक सड़क वर्षों से खराब पड़ी हुई थी। जिसकी कई बार लोगों द्वारा नगर पालिका प्रशासन एवं जिला अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए निर्माण कराए जाने की मांग की गई थी। मगर उस सड़क के दिन अब तक नहीं बहुरे थे। वही नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए सड़क का निर्माण करा दिया।