औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर युवक की हुई मौत
दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी पश्चिमी केबिन के पास चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली की कंचौसी पश्चिमी केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है।