मंझनपुर: बेटी की शादी पर संकट, मदद को बढ़े हाथ, मंझनपुर चेयरमैन ने दी ₹31 हजार की सहायता, 24 को टेनशाह आलमाबाद में होगी शादी
शादी की शहनाइयों से गूंजने वाले घर में जब सन्नाटा पसरा हो, चूल्हा ठंडा हो और आंखों में सिर्फ आंसू हों—तो यह गरीबी की सबसे मार्मिक तस्वीर बन जाती है। टेनशाह आलमाबाद गांव की गुड्डी के घर इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल था। 24 फरवरी को बेटी अमरावती की बारात आनी है, शुक्रवार को तिलक जाना था, लेकिन घर में अन्न तक नहीं था।