ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में महिला ने पति पर बच्चों को जान से मारने का आरोप लगाया, पुलिस से झड़प, सात गिरफ्तार
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हुए सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों को आज सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। रविवार को सबकी गिरफ्तारी हुई थी। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर में पारिवारिक विवाद ने शनिवार की रात 11 बजे हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता मीना देवी (44 वर्ष), पति विजय कुमार गुप्ता, निवासी ब्रह्मपुर ने आवेदन दर्ज कराया है।