कैराना: कैराना में ब्रिज के निकट यमुना नदी में डूबे तीनों दोस्तों का नहीं लगा सुराग, गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
Kairana, Shamli | Aug 16, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र में ब्रिज के निकट एक दिन पूर्व हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खोतपुरा निवासी सुमित, सुंडेसी उर्फ सुमित और नितेश यमुना नदी के गहरे कुंड में डूब गए थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी ली थी। साथ ही, गोताखोरों को सर्च अभियान में लगाया गया था। शुक्रवार को 24 घंटे बाद भी तीनों दोस्तों का कोई सुराग नहीं लग सका है।