कैराना: अवैध हथियार बरामदगी के मामले में कैराना स्थित कोर्ट ने एक दोषी को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 16, 2024 वर्ष 2020 में आदर्श मंडी पुलिस ने झिंझाना थाना क्षेत्र गांव बिड़ौली निवासी विपिन उर्फ छोटू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि शुक्रवार को मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी करार दिया तथा उसे जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।