कैराना: भूरा गांव के निकट बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल, एक को हायर सेंटर किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Aug 16, 2024 शुक्रवार की शाम नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी मोहसिन झिंझाना की ओर से बाइक पर सवार होकर कैराना आ रहा था। रास्ते में गांव के भूरा के बाइक साइकिल से भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक के अलावा साइकिल चालक रिहान घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मोहसिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।