कैराना: कांधला रोड पर स्थित खेत में किसान के साथ मारपीट के मामले में दो भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 15, 2024 नगर के मोहल्ला छडियान निवासी अनीस उर्फ भूरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह शाम के समय कांधला रोड पर अपने खेत पर धान की फसल में पानी चला रहा था। तभी दो भाई वहां पहुंचे, जिन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।