कैराना: इस्सापुर खुरगान में ग्रामीण पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमले के मामले में सात लोगों पर केस दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 15, 2024 गांव इस्सापुर खुरगान निवासी जुल्फान ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने अपना एक मकान बेच दिया है। इसी रंजिश को लेकर सात लोगों ने उसके घर पर आकर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।