मीनापुर: मीनापुर प्रखंड के नए प्रमुख बनी राधिका देवी।
मीनापुर: अनुमंडलाधिकारी (पूर्वी) कार्यालय मे आयोजित चुनाव मे राधिका देवी को मीनापुर प्रखंड का नया प्रमुख निर्वाचित किया गया.वही निवर्तमान प्रमुख शगुफ्ता नाजनीन को करारी हार का सामना करना पड़ा.बैठक की अध्यक्षता एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने किया. डीएम के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता ब्रजबिहारी भगत की उपस्थिति मे मतदान की प्रक्रिया पुरी हुई.।