मीनापुर थाना परिसर में जब्त शराब को नष्ट किया गया। मीनापुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र से अलग-अलग कांडों में जब्त 2 हजार लीटर शराब को थाना परिसर के अंदर उत्पाद इंस्पेक्टर व सीओ आरोओ डॉली कुमारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया।