मीनापुर: मकसूदपुर पंचायत में बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने गईं लड़कियां घर पहुंचने से पहले हुईं बेहोश
मीनापुर प्रखंड क्षेत्र की डेढ़ दर्जन लड़कियां बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने गईं थीं, जहां पानी पीने से मकसूदपुर पंचायत की डेढ़ दर्जन लड़कियां घर पहुंचने से पहले बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों व पंचायत के मुखिया वरुण सरकार ने मीनापुर सीएचसी प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूरे टीम के साथ मकसूदपुर पंचायत पहुंचकर बच्चियों का इलाज शुरू कर दिया गया।