भीलवाड़ा: शहर में बढ़ता श्वानों का आतंक, ट्यूशन जाते समय बच्चे पर किया हमला
भीलवाड़ा। शहर में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब एक बच्चा दादाबाड़ी स्थित घर से तिलकनगर मे ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा श्वानो ने उस पर हमला कर दिया और पैर मे काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाया।