राजमहल: डुमरी गांव में युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
राजमहल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मंगलवार को एक युवक ने दुपट्टे के सहारे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे मृतक के बड़े भाई शंभू मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक डुमरी गांव निवासी भरत मंडल (22) वर्ष घर के अंदर कमरे में गले में दुपट्टा डालकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल राजमहल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।