गया टाउन सीडी ब्लॉक: बोल बम के जयघोष से गूंजा गया रेलवे जंक्शन, कांवरियों की उमड़ी भीड़, श्रावणी मेला को लेकर GRP और RPF अलर्ट
श्रावणी मेला को लेकर गया और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर गया जंक्शन से सुलतानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं। मेले के पहले दिन से ही स्टेशन परिसर में कांवरियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पूरा स्टेशन 'बोल बम' के जयघोष से गुरुवार की दोपहर 12 बजे गूंजता रहा।