मंडला: पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण खाली बर्तन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे, जिला योजना भवन में की नारेबाजी
Mandla, Mandla | May 12, 2026 जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को एक बजे मोहगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चाबी के ग्राम झण्डाटोला टिकरा टोला के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने की मांग प्रशासन से की। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि गांव में नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।