कैराना: कैराना के गंदराऊ गांव में दंपति पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कैराना कोतवाली में गांव मंडावर निवासी फरमान ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी बहन सन्नो की शादी गंदराऊ गांव निवासी जुल्फान के साथ हुई है। गंदराऊ में सन्नो व उसका पति जुल्फान घर पर थे। आरोप है कि तभी बहन का देवर सुफियान अपने साथी इसरार निवासी गंदराऊ और जाहिद निवासी गांव जंधेड़ी के साथ लाठी—डंडे व चाकू लेकर घर में घुस आए।