पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त, समहरणालय सहित लोगों के घरों में घुसा पानी
पूर्णिया में बीती रात से लगातार बारिश हो रही रही है।पिछले 24 घंटे में 270 एमएम बारिश हो चुकी है।बारिश ने सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे तक भी शहर के आम जनजीवन को पूरी तरह बेपटरी कर दिया है न सिर्फ सड़कें बल्कि समाहरणालय,घर,दुकान और मेगा स्टोर में पानी घुस गया। इससे भीषण नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के साथ आई बारिश ने कई जगहों पर बिजली के पोल और तार को नुकसान हुआ है