पटना ग्रामीण: रिजेंट थिएटर में लोगों ने फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' को दिया रिव्यू, ऐक्टर्स के काम को सराहा
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर लोगों ने काफी बढ़िया रिव्यू दिया है। लोगों का कहना है कि फिल्म में जितने भी कलाकार हैं, उन सभी ने काफी अच्छा काम किया है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने एक-साथ काम किया है और दोनों ही एक्शन और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं और दोनों ने ही इस फिल्म में काफी अच्छा काम किया है।