फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने शांति भंग के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से शांति भंग करने के आरोप में तीन लोगो को शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीबन गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रवि दीक्षित (महावीर नगर), बलवीर सिंह (हिमायुपुर) और सुनील (देशी शराब ठेका, हिमायुपुर) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा के तहत कार्रवाई की है।