फिरोज़ाबाद: बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव विलेहना रोड से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 2 चाकू बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम नें गांव विलेहना रोड सें मनीष ऒर लाखन को अरेस्ट किया है। पुलिस नें दोनों के कब्जे सें दो धारदार चाकू बरामद किये है। पुलिस की माने तो आरोपी किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक थे। पुलिस नें दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।