उचेहरा: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, महिला के हाथ में गंभीर चोट
ऊँचेहरा। पड़रहा मंदिर के सामने शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरी कला निवासी एक युवक बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पड़रहा मंदिर के सामने एक ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला के हाथ मे गंभीर चोट आई हैं।