कुरसाकांटा: SSB व सोनामनी गोदाम पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर के समीप 350 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार।
SSB 56वीं वाहिनी डूबाटोला सिकटीया सोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत 350 बोतल यानी 105 लीटर नेपाली शराब जब्त किया है इसके साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है इस संबंध में थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि SSB इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि नेपाल से शराब का बड़ा खैप नया टोला होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है।