कुरसाकांटा: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 149 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी जवान हर आने-जाने वाले की गहन जांच कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि रोज़ाना शराब, नशीले कफ सिरप और उर्वरक सहित अन्य अवैध सामानों की जब्ती होती रहती है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 52वीं बटालियन की आमबारी कंपनी द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 156/40 के पास से 149 बोतल नशीली कोडीन युक्त क