रतनगढ़: रतनगढ़ से विवाहिता लापता, पति ने थाने में कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
रतनगढ़ कस्बे से एक विवाहिता लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि आज मध्यप्रदेश निवासी 28 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दी है। कि वो ओर उसकी पत्नी यहां मध्यप्रदेश के रहने वाले ठेकेदार के अधीन मजदूरी करने आए थे। 1 तारीख को उसकी पत्नी यहां से लापता हो गई। ओर उसी दिन से ठेकेदार भी लापता है।