सैदपुर: पंचायत सहायकों ने पंचायत सचिव के बराबर मानदेय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, 15 जून तक का दिया अल्टीमेटम
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बुधवार को पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।