बाराहाट: एसडीएम ने एनएच 333ए बाईपास निर्माण का निरीक्षण किया, रैयतों की समस्याएं सुनीं, एलपीसी के लिए गुरुवार को विशेष कैंप
Barahat, Banka | Apr 7, 2026 डीएम के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार ने एनएच 333ए के तहत पंजवारा एवं लखपुरा बाईपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लखपुरा बाईपास के निझरी गांव और पंजवारा बाईपास के महादलित टोला के समीप चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।एसडीएम ने कहा कि मुआवजा भू-अर्जन के निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जा रहा है।