पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में ADG जेएस गंगवार ने की प्रेस वार्ता, कहा- बीते 24 साल में हत्या की दर में आयी है कमी
पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को ADG जेएस गंगवार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बीते 24 साल में हत्या के मामले में राज्य में कमी आयी है। सबसे ज्यादा कमी वर्ष 2023 में आयी है।