परबत्ता: बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट, परबत्ता प्रखंड के गांवों में संध्या चौपाल का आयोजन
बाढ़ के पूर्व तैयारी एवं बाढ़ के बाद होने वाली परेशानियों से रूबरू होने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर परबत्ता प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत अंतर्गत शर्मा टोला में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बीडीओ संतोष कुमार पंडित, सीओ हरिनाथ राम, गोताखोर, आपदा टीम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। संध्या चौपाल में बीडीओ एवं सीओ ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती