गुन्नौर: गांव काशीपुर में बिजली के करंट से युवक की मौत के मामले में जुनावई थाना पुलिस ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी अमन कुमार 18 जून को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही मोनू के साथ ट्रैक्टर और मक्का निकालने वाली थ्रेसर मशीन से मक्का निकलवाने जा रहे थे आरोप है कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटकी हुई थी और थेसर मशीन उसके संपर्क में आ गई जिसमें करंट दौड़ गया हादसे में अमन कुमार और मोनू करंट की चपेट में आ गए।