हर-हर महादेव के उद्घोष और 51 डमरुओं के निनाद के साथ शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी स्नान
वाराणसी के लोलार्क कुंड में मध्यरात्रि 12 बजे बाबा लोलार्केश्वर की आरती के बाद स्नान शुरू हुआ। संतान प्राप्ति की कामना लेकर देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल समेत अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में दंपती काशी पहुंचे हैं। सुबह तक कुंड की ओर जाने वाली आठों गलियां श्रद्धालुओं से भर गईं और करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए करीब 30 सेकेंड में स्नान, अलग प्रवेश-निकास मार्ग और जिग-जैग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और ड्रोन व CCTV से निगरानी की जा रही है।
#LolarkShashthi #LolarkKund #LolarkChhath #Lolarkeshwar #Varanasi #Kashi #Banaras #HarHarMahadev #Mahadev #SanatanDharma #Ganga #VaranasiNews #KashiNews #BanarasNews #UPNews #ReligiousNews #KashiDarshan #LiveVNS #लोलार्कषष्ठी #लोलार्ककुंड #वाराणसी #काशी #हरहरमहादेव #महादेव