दरभंगा के वार्ड नंबर 18 के हनुमानगंज की सड़कों पर गंदे पानी की जल जमाव की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां तक की जो भी इस मोहल्ले में व्यवसाय था उनका व्यवसाय भी काफी प्रभावित हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने रविवार को सुबह 10:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई दिनों से इस तरह का गंदा पानी लगा हुआ है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।