पन्ना: पुराना बायपास पन्ना पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Panna, Panna | Nov 28, 2024 पन्ना जिले के पुराने बाईपास क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिलों की आपसी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।