मुज़फ्फरनगर: नहाते समय बनाया अश्लील VIDEO, डेढ़ साल तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, महिला ने SSP से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, आरोपी ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाया और करीब डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने दुष्कर्म, जेवरात और नकदी लेने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर सोमवार को महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई।