चकिया: मुजफ्फरपुर में राजदरी-देवदरी वाटर पार्क का भव्य शुभारंभ, भोजपुरी सितारों ने बांधा समां
मुजफ्फरपुर स्थित राजदरी-देवदरी वाटर पार्क का मंगलवार रात्रि भव्य शुभारंभ किया गया। रात 08 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार समर सिंह, शिल्पी राज, मोहन राठौर और अनुपमा यादव ने अपने गीतों से माहौल को पूरी तरह से सराबोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते रहे।