गभाना: हाईवे दौरऊ नहर पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के करीब तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। दौरऊ नहर पुल के पास आलू से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की पहचान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी रियाज अहमद के रूप में हुई है।