बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बंजरिया पुलिस अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रेक्टर को गुरुवार जब्त कर,शुक्रवार मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई शुरू की। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिहार में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक है। वावजूद इसके कुछ लोग अवैध बालू का खनन कर रहे है। जब्त ट्रेक्टर के मालिक व चालक का पत्ता लगा कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई जारी है।