मौदहा: मौदहा नगर में कंस मेला मैदान का जल्द हटेगा अतिक्रमण
अतिक्रमणकारियों के साथ गहरे संबंध होने से शासन के आदेशों को न मानने का आरोप लगाते हुये शिकायतकर्ता न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही हैं। प्रभारी मंत्री के आदेश को भी नजर अंदाज करने की शिकायत कर पीडिता ने कार्यवाही की मांग की है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि दो दिन बाद इस समस्या का निस्तारण किया जायेगा।