जहानाबाद: मोहर्रम और सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सड़क पर उतरे नई डीएम व एसपी, एक्शन जारी
जहानाबाद में मोहर्रम पर्व और सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए नई डीएम छिरिङ वाई भूटिया और एसपी कोटा किरण कुमार खुद सड़क पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।