कुंदा: झोलाछाप इलाज से मां-बच्चे की मौत, गांव में मातम
Kunda, Chatra | Jun 7, 2026 लावालौंग के चुकु गांव में 8 माह की गर्भवती बैजंती देवी और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक है। परिजनों के अनुसार चतरा बस स्टैंड के मेदांता नर्सिंग होम में बुधवार से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत की जानकारी दी गई, फिर बैजंती की भी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये व