जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में श्रीमान @DmMainpuri महोदय एवं #SPMPI गणेश प्रसाद साहा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी चेकिंग व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Mainpuri, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026