पटना ग्रामीण: नौवीं अनुसूची में आरक्षण को शामिल कराने के लिए बिहार सरकार कर रही कोशिश : मंत्री महेश्वर हजारी
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष के द्वारा आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर खूब हंगामा किया गया था।इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमलावर भी नजर आते हैं।वहीं इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कोशिश कर रही है कि आरक्षण नौवीं अनुसूची में शामिल हो