पटना ग्रामीण: पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के अटल पथ सर्विस लेन में चलती कार में लगी आग, चालक बाल बाल बचा
राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के अटल पथ सर्विस लेन यातायात इंस्पेक्टर ब्रजेश चौहान अपने दल-बल के साथ आज मंगलवार सुबह गस्ती कर रहे थे तभी उनकी नजर अटल पथ के सर्विस लेन मे लगी एक जली हुई कार पर पड़ी तुरंत उन्होंने पाटलिपुत्र थाना को फोन किया और जानकारी लेने की कोशिश की तो पाटलिपुत्रा थाना पुलिस को इसके बारे किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी.