पटना ग्रामीण: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाताड़ पुल के पास भारी मात्रा मे शराब के साथ 4 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाताड़ पुल के पास स्थित एक मकान के तहखाना में रखी भारी मात्रा में शराब को जक्कनपुर थाना पुलिस ने किया बरामद,साथ ही पुलिस ने मौके से चार तस्कर को किया गिरफ्तार. जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह ने बताया कि शराब की कीमत लाखों रुपए की है. चारो शराब तस्कर से पुलिस पूछ-ताछ कर रही है .