पटना ग्रामीण: राजधानी में उर्दू अनुवादकों का प्रदर्शन, BSSC कार्यालय से पहले पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को रोका
राजधानी पटना में मंगलवार को सहायक उर्दू अनुवादकों ने परीक्षा के रिजल्ट की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शनकारी बीएसएससी कार्यालय पहुंचने की कोशिश की लेकिन इस बीच पुलिस ने अरण्य भवन के पास पुलिस ने रोक दिया है। हल्का बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को रोका गया है।