जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार जयपुर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 24, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार आज मंगलवार को जयपुर के दौरे पर रही। इस दौरान जयपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं जयपुर में बाल कलाकार कार्यक्रम के पोस्टर का भी जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने विमोचन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।