जायल: नागौर जिला कलेक्टर ने जायल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Jayal, Nagaur | Dec 21, 2024 नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शनिवार को जायल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जायल उपखंड अधिकारी अभिलाषा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने वहां अध्यनरत बालिकाओं से भी शिक्षा को लेकर जानकारी ली।